Monday 15 June 2015

ताकि क्रश न हो ई – मेल

Posted by- radiateashok
ताकि क्रश न हो ई – मेल

इन्टरनेट फ्रेंडली होने के साथ ही अपना समय बचाने के लिए आप अपना पर्सनल और ऑफिसियल काम भले ही ईमेल के जरिये करते है लेकिन क्या आपको पता है कोई आपकी साइबर एक्टिविटीज पर नजर रखे हुए है और आपको इसकी खबर भी  नहीं | आपके ईमेल को ट्रैक कर हेकर्स यह पता लगा सकते है की आप कहाँ और क्या क्लिक कर रहे है | आपको इस बात का एहसास भी नहीं होगा की आपके ईमेल्स को ट्रैक कर कोई भी यह पता लगा सकता है की आप कहा है और क्या क्लिक कर रहे है | जी हां , हेकर्स के पास ऐसे टूल्स है जिनसे वे यह काम आसानी से कर सकते है लेकिन परेशान होने की कोई जरुरत नहीं |
हम आपको बताएंगे की कोनसे टूल से आप अपने ई – मेल को ट्रैक होने से बचा सकते है | इस टूल्स से आपको पता चल जायेगा की कब ,कहाँ और कैसे कोई आपका कांटेक्ट आपका मेसेज खोल रहा है | इस टूल का नाम है अग्ली ई – मेल ,जो आपको बताता है की कब आपका ई – मेल ट्रैक हो रहा है | यह ई – मेल पर आपके क्लिक करने से पहले ही काम शुरू कर देता है | जब अग्ली ई – मेल को इंस्टाल किया जाता है , तो एक छोटा आँख जैसा सिम्बल आपके उन ई – मेल्स के बगल में बन जाता है जिन्हें बनानाटैग ,स्ट्रीक या येसवेयर से ट्रैक किया जा रहा है |
कैसे करे इंस्टाल  
·       अग्ली ई –मेल को इंस्टाल करना आसान है | पहले आपको यह सुनिश्चित करना होगा की आप गूगल क्रोम ब्राउज़र इस्तेमाल कर रहे है | उसके बाद क्रोम वेब स्टोर में अग्ली ई – मेल ढूंढे और एड टू क्रोम बटन पर क्लिक करे | बस एप तैयार है |
·       आपके इनबॉक्स में आने वाले सभी मेल्स पर ट्रैकिंग टूल की  नजक तो चेक किया जायेगा | अग्ली ई – मेल की टीम का दावा है की वे और ई – मेल ट्रैकिंग सर्विसेज  को अपनी  लिस्ट में शामिल कर रही है |

·       अग्ली ई – मेल प्रोडक्ट हंट में नजर आया है | अगर आप इस काम के लिए किसी ऐसी ही पुरानी सर्विस को यूज़ करना चाहते है ,तो पिक्सलब्लॉक् का इस्तेमाल कर सकते है |  

0 comments:

Post a Comment

pro kabaddipro kabaddi 2016pro kabaddi livepro kabaddi schedulepro kabaddi live score