Friday 24 April 2015

आप भी बने सोशल मिडिया एक्सपर्ट

Posted by- radiateashok
आप भी बने सोशल मिडिया एक्सपर्ट

[इन्टरनेट पर मोजूद कुछ खास टूल की मदद से आप भी सोशल मिडिया के फील्ड में एक्सपर्ट बन सकते है ]

Socialmention

यह रियल टाइम सोशल मिडिया  सर्च और एनालिसिस टूल है जो सो से ज्यादा सोशल मिडिया साइट्स पर किसी कंपनी के नाम ब्रांड , प्रोडक्ट या सर्च टर्म का यूजर जनरेटेड कंटेंट जुटाता है | सोशल मिडिया पर यूजर को समझने  में यह काफी उपयोगी है |
Socialbro

यह बिजनेसेज को ट्विटर ओडियंस को टारगेट करने में मदद करता है | यह फोलोअर्स की टाइमलाइन का विशलेषण करता है | यह एनालिटीक बारिकिया उपलब्ध करवाता है | पांच हजार से कम फोलोअर्स वाले अकाउंट्स के लिए यह फ्री सर्विस है
Socialoomph

यह वेब सपोर्टेड सर्विसेस की प्रोडक्टिविटी बढाता है | इसमें फेसबुक ट्विटर और लिंक्डइन के साथ – साथ ब्लोग्स भी शामिल है |  इस सर्विस में कुछ बेसिक  फिचर फ्री है | इसके पेड वर्जन से फेसबुक अपडेटस और लिंक्डइन शेयर्स को शेड्यूल कर सकते है |
Buffer

यह सोशल मिडिया शेड्यूलिंग सर्विस है | इससे आप एक क्लिक से ट्विटर , फेसबुक , लिंक्डइन और गूगल प्लस पर पोस्ट शेड्यूल कर सकते है |  इससे आपकी सोशल मिडिया फीड्स में नए अपडेट होते रहते है  |
Pagemodo

यह सोशल मार्केटिंग टूल छोटे व्यापारों के लिए तुरंत विजुअल्स तैयार करता है | इसके फीचर्स में फेसबुक पेज मैनेज करने और विजुअल पोस्ट्स और कांटेस्ट के लिए टैब्स बनाने के टूल्स शामिल है | इससे नई पोस्ट शेड्यूल के अनुसार तुरंत लाइव हो जाती है और उन्हें फेसबुक , ट्वीटर , लिंक्डइन और दुसरे कई प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर सकते है |
Sprout Social

यह कई सोशल मिडिया अकाउंटस पर एक लोकेशन से पोस्ट , मॉनिटर और एनालिसिस कर सकता है यह सर्विस फेसबुक , ट्विटर , गूगल प्लस और लिंक्डइन के पर्सनल प्रोफाइल्स पर एक इनबॉक्स से ही मेसेज मॉनिटर करने की सुविधा देती है | इसका फ्री ट्रायल तीस दिन का होता है | यह सोशल रियल टाइम ब्रांड मोनिटरिंग और कोम्प्रिहेंसिव रिपोर्टिंग टूल भी ऑफर करता है |
Hootsuite

यह एक एडवांस्ड सोशल मिडिया मैनेजमेंट टूल है | इसे कई सोशल मिडिया अकाउन्ट्स को एक साथ मैनेज करने के लिए डीजाइन किया गया है | यह पहले से चल रहे सोशल कैम्पेन्स की बारिकिया समझाने के लिए विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध करवाता है |
Tweepi

यह ट्विटर को मैनेज करने का टूल है यह उन फोलोअर्स को पहचानने में मदद करता है जिन्होंने यूजर को अनफोलो कर दिया है | यह किसी ट्विटर अकाउंट्स के फोलोअर्स के जरिये अन्य रोचक यूजर भी खोजता है |
Bitly

यह एक यूआरएल शार्टनिंग सर्विस है | सोशल मिडिया पोर्टल्स पर पोस्ट करने के लिए यदि आपको छोटे यूआरएल चाहिये , तो यह काफी उपयोगी है | इसकी मदद से आप यह भी जान सकते है की वास्तविक क्लिक कितने आये है | यह सर्विस मुफ्त में कस्टम डोमेन नेम के इस्तेमाल को सपोर्ट करती है |
Tweetdeck


यह सिंगल स्क्रीन पर ट्विटर फीड्स को मॉनिटर और मैनेज करने के लिए अच्छा सोल्यूसन है | यह स्पेसिफिक किवर्ड्स के आधार पर फ़िल्टर लगता है | यह जरुरी चीजो पर फोकस करने में मदद करता है

0 comments:

Post a Comment

pro kabaddipro kabaddi 2016pro kabaddi livepro kabaddi schedulepro kabaddi live score