Monday 24 August 2015

Best inspirational &motivational quotes in hindi

Posted by- radiateashok

Best inspirational &motivational quotes in hindi

Best inspirational &motivational quotes in hindi
Best inspirational &motivational quotes in hindi

Quote 1: Great dreams of great dreamers are always transcended.
In Hindi : महान सपने देखने वालो के महान सपने हमेशा पुरे होते है |

Quote 2 : Being ignorant is not so much a shame , as being unwilling to learn.
In Hindi : अज्ञानी होना उतनी शर्म की बात नहीं है जितना की सिखने की इच्छा न रखना |

Quote 3 : Before you start some work , always ask yourself three question – why am I doing it , what that result might be and will I be successful. Only when you think deeply and find satisfactory answers to these question , go ahead.
In Hindi : कोई काम शुरू करने से पहले, स्वयं से तीन प्रशन कीजिये – में ये क्यों कर रहा हूँ , इसके परिणाम क्या हो सकते है और क्या में सफल होऊंगा , और जब गहराई से सोचने पर इन प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर मिल जाये , तभी आगे बढे |

Quote 4 : A man is born alone and dies alone , and he experiences the good and bad consequences of his karma alone , and he goes alone to hell or the supermme abord.
In Hindi : व्यक्ति अकेले पैदा होता है और अकेले मर जाता है , और वो अपने अच्छे और बुरे कर्मो का फल खुद ही भुगतता है , और वह अकेले ही नरक या स्वर्ग जाता है |

Quote 5 : A soon as the fear approaches near ,attack and destroy it.
In Hindi : जैसे ही भय आपके करीब आये , उस पर आक्रमण कर उसे नष्ट कर दीजिये |

Quote 6 : A man is great by deeds , not by birth.
In Hindi : कोई व्यक्ति अपने कार्यो से महान होता है , अपने जन्म से नहीं |

Quote 7 : we should not fret for what is past , nor should we be anxious about the future, man of discrement deal only with the present moment.
In Hindi : हमे भुत के बारे में पछतावा नहीं करना चाहिए , न ही भविष्य के बारे में चिंतित होना चाहिए , विवेकवान व्यक्ति हमेशा वर्तमान में जीते है |

Best inspirational &motivational quotes in hindi

Best inspirational &motivational quotes in hindi


Quote 8 : Once you start a working on something, don’t be afraid of failure and don’t abandon it . people who work sincerely are the happiest
In Hindi : जब आप किसी काम की शुरुआत करे , तो असफलता से मत डरे और उस काम को न छोड़े , जो लोग ईमानदारी से काम करते है वो सबसे प्रशन होते है |

Quote 9 : The one excellent thing that can be learned from a lion is that whatever a man intends doing should be done by him with a whole – hearted and strenuous effort.
In Hindi : एक उत्कृष्ट बात जो शेर से सीखी जा सकती है वो ये है की व्यक्ति जो कुछ भी करना चाहता है , उसे पुरे दिल और जोरदार प्रयास के साथ करे |

Quote 10: A superior man is modest  in his speech , but exceeds in his action.
In Hindi : एक श्रेष्ठ व्यक्ति कथनी में कम , करनी में ज्यादा होता है |

Quote 11: Everything has beauty , but not everyone sees it.
In Hindi : हर एक चीज में खूबसूरती होती है , लेकिन हर कोई उसे देख नहीं पाता |

Quote 12: success depends upon previous preparation , and without such preparation there  is sure to be failure.
In Hindi : सफलता पहले से की गयी तैयारी पर निर्भर है , बिना किसी तैयारी के असफलता निश्चित है |

Quote 13: our greatest glory is not in never falling , but in rising every time we fall.
In Hindi : महानता कभी न गिरने में नहीं है , बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है |

Quote 14: It does not matter how slowly you go as long as you do not stop.
In Hindi : यह बात मायने नहीं रखती की आप कितना धीमे चल रहे है , जब तक की आप रुके नहीं |

Quote 15: Happiness is not something ready made . it comes from own action.
In Hindi : प्रशन्नता पहले से निर्मित कोई चीज नहीं है .. ये आप के ही कर्मो से आती है |

Quote 16: With realization of one’s own potential and self  confidence in one’s ability one can build a better world.
In Hindi : अपनी क्षमताओ को जान कर और उनमे यकीन करके ही हम एक बेहतर विश्व का नित्मान कर सकते है |

Quote 17: Think Big ,think fast , think ahead .ideas are no one’s monopoly
In Hindi : बड़ा सोचो , जल्दी सोचो , आगे सोचो , विचारो पर किसी का एकाधिकार नहीं है |

 Read This: -     सुविचार

Read More

Friday 21 August 2015

जीवन से मत भागो , जिओ उद्देश्य के लिए

Posted by- radiateashok

जीवन से मत भागो , जिओ उद्देश्य के लिए



घटना उन दिनों की है  जब इंग्लेंड मे डॉक्टर एनी बेसेंट  अपने वर्तमान जीवन के
प्रति निराश थी और एक सार्थक जीवन जीने की ललक उनके ह्रदय में तीव्रता से उठी थी | एक दिन अंधेरी रात्रि सभी परिवारजन गहरी नींद में सोये हुए थे | केवल वही जग राही थी और आत्मा की शांति के लिए इतनी बेचैन हो उठी की इस जीवन से भाग जाने का ख्याल मन में लाकर सामने राखी जहर की शीशी लेने के लिए चुपके से उठी , लेकिन तभी किसी दिव्य – शक्ति की आवाज ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया – ‘क्यों , जीवन से डर गईं ? कोण मुझे भागने से रोक रहा है ? उन्होंने उसी समय निश्चय कर लिया – ‘सार्थक जीवन’(Meaningful Life) के लिए मुझे संघर्ष करना ही होगा |
सत्य की खोज के लिए वे अपना परिवार , सुख – सम्पति आदि सब कुछ छोड़कर भारत आ गई | उन्होंने साध्वी जैसा जीवन यहाँ ग्रहण किया और विश्व को भारतीय जीवन – दर्शन के रंग में रंग में रंह देना ही अपना मुख्य उदेश्य बना लिया | उनकी मृत्यु भारत में ही हुई थी |

निष्कर्ष:
अंधकार से प्रकाश की और जाने के लिए भी मनुष्य को संघर्ष करना पड़ता है , जिसके दोरान वह अपनी शुद्ध चेतना से समर्पण – भाव को जाग्रत कर जीवन लक्ष्य की प्राप्ति कर लेता है | ऐसे संघर्षवान व्यक्ति की ईश्वर भी सहायता करता है , बशर्ते वह सच्ची लगन व् उत्साह के साथ सार्थक जीवन के प्रति संकल्पकृत है और उसकी आँखें निर्धारित लक्ष्य पर केन्द्रित है |
याद रखे .......

जीवन सहज नहीं , एक संघर्ष है ,, | 

कठिनाईयां एंव बाधाएं जीवन के अंग है | इनसे भयभीत होकर कर्तव्य – पथ से पलायन कर देने का अर्थ होगा – अपने जीवन मूल्य को नष्ट कर देना | सत्य तो यह है की कठिनाईयों और दुःखो पर विजय प्राप्त करके ही मानव ने इस भोतिक संसार का इतना ऊँचा विकाश किया है | जब कड़वी दवाई के सेवन से रोग का निदान शीघ्र होता है , तब हम अपने जीवन लक्ष्य की सिद्धि में संघर्ष करने से क्यों कतराएँ ?


अत: स्पष्ट है की , यह जीवन – संघर्ष आदिकाल से चला आ रहा है | अत: सुंदर जीवन बनाने के लिए हमे संघर्ष के बिच तो रहना ही होगा , बाधाओं को पार करते हुए आगे बढ़ना होगा और तभी हम अपने जीवन उदेश्य की पूर्ति कर पाएंगे |



Read More

Friday 14 August 2015

Independence Day Essay In Hindi

Posted by- radiateashok
Independence Day Essay In Hindi


भारत एक विशाल देश है | इसमें अनेक धर्मानुयायी , विभिन्न जातियां ,विभिन्न भाषा भाषी लोग रहते है |
वेशभूषा , खान –पान , बोलचाल की द्रष्टि से विभिन्नता लक्षित होती है | किन्तु इस अनेकता के पीछे एकता की भावना निहित रही है | यह यहाँ की सामाजिक संस्कृति की विशेषता रही है |
एकता की इस अनुभूति ने हमें सामाजिक राजनेतिक जीवन के निर्माण में मदद की है | हमारे देश में धर्म एंव मजहब को मानने की पूरी सवतंत्रता है , किन्तु इसका अनुचित लाभ नहीं उठाया जाना चाहिए | धर्म और मजहब तभी तक है जब तक देश सुरक्षित है
Independence Day Essay In Hindi


यदि देश की सवतंत्रता ही खतरे में पड़ जाएगी तो हम और हमारा धर्म कही के भी नहीं रहेंगे | हमे उन बातों को प्रोत्साहित करना है जिनसे एकता की भावना मजबूत होती है | भावनात्मकता एकता की सबसे अधिक आवश्यकता है |



वह ह्रदय नहीं पत्थर है जिसमे स्वदेश का प्यार नहीं

वास्तव में माता और मातृभूमि के मोह से मनुष्य मृत्यु तक मुक्त नहीं होता। इन दोनों के इतने उपकार होते हैं कि मानव उनसे आजीवन उऋण नहीं हो पाता मातृभूमि की मान रक्षा के लिए अपने को बलिदान करने में जो परम आनंद प्राप्त होता है। देशहित के लिए अपना सर्वस्त्र बलिदान करने में जो सुख-शांति मिलती है, उसका मूल्य कोई सच्चा देश भक्त ही जान सकता है।

देश सेवा और परोपकार ही उसका धर्म होता है। देशवासियों के सुख-दुख में ही उसका सुख-दुख निहित होता है। उसकी अंतरात्मा स्वार्थरहित होती है। देश की सर्वांगीण उन्नति के लिए स्वदेश प्रेम परम आवश्यक है। जिस देश के निवासी अपने देश के कल्याण में अपना कल्याण, अपने देश के अभ्युदय में अपना उदय समझना चाहिए।
Independence Day Essay In Hindi

भारत के बढ़ते कदम भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर



भारत निरंतर प्रगति के पथ पर विकसित होता चला जा रहा है। आजाद भारत ने अपनी एक लंबी यात्रा पूरी कर ली है। अब उसकी योजनाओं का सुलझना शुरू हो गया है। अपनी उपलब्धियों को हम अक्सर कमतर आंका करते हैं। गर्व की अनूभूति में वह ताकत है जो आम जन में आशाओं और उम्मीदों का नया संचार करके उन्हें सामान्य से असामान्य ऊंचाइयों तक पहुंचा देती है।

गर्व की यह अनुभूति अवसाद और न उम्मीदी के सबसे हताशा भरे दौर में भी एक अरब लोगों के आत्मबल को ऊंचा उठा सकती है। स्वतंत्र भारत की प्रगति पर गर्व करने लायक।

Read More

Thursday 13 August 2015

15 August Independence day Best speech in Hindi

Posted by- radiateashok
15 August Independence day Best speech in Hindi

15 अगस्त 2015 को भारत अपना 69वां सवतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है | कुछ ही दिनों बाद भारत की आजादी का वह महापर्व आने वाला है | आजादी के इस महापर्व में कई महान देश भक्तो की आहुति दी गई है तब जाकर यह हमें प्राप्त हुई है | आजादी का सही अर्थ वह समझ सकता है जिसने गुलामी के दिन झेले हो |
आजादी को परिभाषीत करना बहुत  मुश्किल है , हर इन्सान अपनी बुद्धि का सही उपयोग करते हुए आजादी की सीमा तय करता है | हर व्यक्ति सवतंत्र रहना चाहता है | परन्तु इसकी अधिकता कभी – कभी नुकसानदेह साबित होती है
आज बेटी – बेटे को समानता का दर्जा दिया जाता है , लेकिन समाज का माहोल देखते हुए लड़कियों की सुरक्षा की द्रष्टि से माता – पिता उनकी आजादी की सीमाए तय कर देते है ,जो की किसी द्रष्टि से गलत नहीं है | यही बात बेटो पर भी लागु होती है , उन्हें भी अनुशासित करने के लिए समय – समय पर उनकी आजादी की सीमाए तय करना बहुत जरुरी है | आजादी में संतुलन बहुत जरुरी है |
15 August Independence day Best speech in Hindi

आजादी का अर्थ है – विकास के पाठ पर आगे बढकर देश और समाज को ऐसी दिशा देना , जिससे हमारे देश की संस्कृति की सोंधी खुसबू चारो और फेल सके , लेकिन आज हमारी युवा पीढ़ी आजादी के सही मायने भूलती जा रही है| युवा लोग  पाश्चात्य संस्कृति से अत्यधिक प्रभावित हो रहे है | आज हमें अपनी आजादी का सदुपयोग करते हुए समाज और देश को विकास के पाठ पर ले जाना चाहिए |
आज एक जुर्म करने के लिए एक अमीर आदमी को तो कुछ घंटो की सजा या बिना सजा के ही छोड़ दिया जाता है | लेकिन एक गरीब आदमी को छोटे से छोटे जुर्म या कभी – कभी जो जुर्म उसने किया भी न हो उसकी सजा भी उसे मिल जाती है |
15 August Independence day Best speech in Hindi

“भगतसिंह इस बार न लेना , काया भारतवासी की
क्यूंकि देशभक्ति के लिए आज भीं सजा मिलेगी फांसी की”

Read More

Saturday 8 August 2015

15 August 2015 Independence Day Sms In Hindi

Posted by- radiateashok
15 August 2015 Independence Day Sms In Hindi


*    कुछ हाथ से उसके फिसल गया , वह पलक झपककर निकल गया , फिर लाश बिछ गई लाखो की ,सब पलक झपक कर बदल गया ,जब रिश्ते राख में बदल गए , इंसानों का दिल बहल गया , में पूछ – पूछ कर हार गया , क्यों मेरा भारत बदल गया …
….HAPPY INDEPENDENCE DAY….

*    झंडा लहराना है , वन्दे मातरम् के गीत गाना है ! सुनकर देश को ललकारना है , आओ मिलकर अब सपने देखे जो साकार करने है |
….HAPPY INDEPENDENCE DAY….

*    ना सर झुका है कभी और न झुकायेंगे कभी ,जो अपने दम पे जिए सच में जिंदगी है वही |
….HAPPY INDEPENDENCE DAY….

*    आओ देश का सामना करे शहीदों की शहादत याद करे , एक बार फिर से राष्ट्र की कमान ... हम हिन्दुस्तानी अपने हाथ धरे ...आओ ...स्वतंत्रता दिवस का मनन करे |
….HAPPY INDEPENDENCE DAY….

*    आजादी की कभी शाम न होने देंगे शहीदों की क़ुरबानी बदनाम न होने देंगे ,बची है जो एक बूंद भी लहू की तब तक भारत माँ का आंचल नीलाम ना होने देंगे |
….HAPPY INDEPENDENCE DAY….

*    भारत माता तेरी गाथा , सबसे ऊँची तेरी शान , तेरे आगे शीश झुकाए , दे तुझको हम सब सम्मान |
….HAPPY INDEPENDENCE DAY….

*    दे सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है , सर हमेशा ऊँचा रखना इसका जब तक दिल में जान है |
….HAPPY INDEPENDENCE DAY….

*    वतन हमारा मिसाल मोहब्बत की , तोड़ता है दिवार नफ़रत की , मेरी खुसनसीबी मिली जिंदगी इस चमन में , भुला न सके कोई इसकी खुसबू सातों जन्म में |
….HAPPY INDEPENDENCE DAY….

*    भारत की पहचान हो तुम , जम्मू की जान हो तुम , सरहद का अरमान हो  तुम , दिल्ली का दिल हो तुम , और भारत का नाम हो तुम |
….HAPPY INDEPENDENCE DAY….

*    ये बात हवाओ को बताये रखना , रोशनी होगी चिरागों को जलाये रखना , लहू देकर जिसकी हिफाजत हमने की ...ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाये रखना ....
….HAPPY INDEPENDENCE DAY….

*    वतन हमारा ऐसे न छोड़ पाए कोई ..रिश्ता हमारा ऐसे ना तोड़ पाए कोई ..दिल हमारे एक है एक है हमारी जान ..हिंदुस्तान हमारा है हम है इसकी शान ....
….HAPPY INDEPENDENCE DAY….

*    गीत गाते है हम , गुनगुनाते है हम ! गायब न हो जाये मेरे देश का नोजवान , हमें ही तो वन्दे मातरम का झंडा लहराना है |
….HAPPY INDEPENDENCE DAY….




Read More

Thursday 6 August 2015

15 August 2015 Speech In Hindi

Posted by- radiateashok
15 August 2015 Speech In Hindi


15 अगस्त 1947 की आधी रात के स्ट्रोक में ,भारत ब्रिटिश शासन के बन्धनों से मुक्त हो गया , और भारत देस को इस दिन ब्रिटिश शासन से पूर्ण रूप से आजादी मिल चुकी थी | यह पुरे देस में एक समारोह की रात थी और यह हमारे लिए गर्व और गोरव का क्षण था |

15 अगस्त  भारत देश में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है | यह राष्ट्रीय पर्व पुरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है |

15 अगस्त 1947 को शहीदों का खून रंग लाया और जिस सरकार के राज्य में सूरज कभी नहीं डूबता था ऐसी शक्तिशाली साम्राज्यवादी सरकार भी आखिर निहत्थे भारतवासियों के सामने झुक गई | 15 अगस्त का पावन दिन आया और भारत माता अपने सोभाग्य पर एक युग के बाद हंस उठी |

यह दिन भारतीय जीवन का मंगलमय दिन बन गया | भारत के राजनितिक इतिहास का तो एक स्वर्णिम दिन है | भारत सवतंत्र हो गया , लेकिन अभी उसके सामने देस के निर्माण का काम था | यह काम धीरे – धीरे हो रहा है | 

खेद की बात है की इतने वर्ष व्यतीत हो जाने पर भी भारत अपने सपने को साकार नहीं कर पाया | इसका कारण वेयक्तित स्वार्थो की प्रबलता है  | दलबंदी के कारण भी काम में विशेष गति नहीं आती | हमारा कर्तव्य है की देश के उत्थान के लिए इसकी ईमानदारी का परिचय दे | प्रत्येक नागरिक कर्मठता का पाठ सीखे और अपने चरित्र , बल को ऊँचा बनाये |

जनता एंव सरकार दोनों को मिलकर देश के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा करना है | युवक देश की रीढ़ की हड्डी के समान है | उन्हें देश का गौरव बनाये रखने के लिए तथा इसे संपन एंव शक्तिशाली बनाने में अपना योगदान देना चाहिए | राष्ट्र की उन्नति के लिए यह आवश्यक है की हम सांप्रदायीकता  के विष से दूर रहे | सभी निज संस्कृति के अनुकूल ही रचे राष्ट्र उत्थान |


स्वतंत्रता   का मंगल पर्व इस बात का साक्षी है की स्वतंत्रता एक अमूल्य वस्तु  है | अनेक देशभक्तों ने भारत के सर पर ताज रखने के लिए अपना उपसर्ग कर दिया है | इस दिन हमें एकता का पाठ पढना चाहिए और देश की रक्षा का व्रत धारण करना चाहिए |     
Read More

Wednesday 5 August 2015

आत्मविश्वास , कैसे बनी एक ऑटो चलाने वाले की बेटी करोड़पति

Posted by- radiateashok
आत्मविश्वास , कैसे बनी एक ऑटो चलाने वाले की बेटी करोड़पति

सपने देखना बहुत जरुरी है , जो लोग सपने देखते है उन्ही लोगो के सपने पुरे होते है – A.P.J. Abdul kalam ,अमीर बनने के लिए ये जरुरी नहीं की आप के पास बहुत बड़ी डिग्री हो या आप इंजीनियर या डॉक्टर ही हो | सफलता पाने के लिए केवल दो ही चीज की जरुरत होती है और वो ही “Telent” और आत्मविश्वास (self Confidence), फिर चाहे वो किसी भी छेत्र में हो , चाहे पढाई में हो या खेल में | अगर आपके अंदर कोई ऐसा टेलेंट है जिसमे आप निपुण है तो आपसे आपकी मंजिल ज्यादा दूर नहीं है |



रांची की रहने वाली दीपिका कुमारी की आज देस विदेशों में अलग ही पहचान है , भारत की मशहूर तीरंदाज दीपिका कुमारी को 31 मई 2015 को तीरंदाजी विश्व कप में कांस्य पदक मिला है ,जो अपने आप में विलक्षण उपलब्धि है | इससे पहले भी वो कई बार रजत पदक जित चुकी है और वर्ल्डकप में अपनी क्षमता का लोहा मनवा चुकी है |
संघर्ष के दिन  

दीपिका का जन्म 13 जून 1994 को झारखण्ड की राजधानी रांची में हुआ था | उनका परिवार बहुत गरीब था , उनके पिता एक ऑटो चालक थे | बचपन से ही दीपिका को तीरंदाजी का शोक था , वो बांस के धनुष बाण बनाकर तीरंदाजी किया करती थी | अपनी क्षमता को निखारने के लिए एक बार एक छोटी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसकी फीस 10 रूपए थी | पिताजी के पास उन दिनों 10 रूपए भी बेटी को देने के लिए नहीं थे , इतनी ज्यादा गरीबी थी | फिर भी दीपिका ने हार नहीं मानी वो जंगल में जाकर आम के फल पर निशाना लगाया करती थी | लगातार कड़ी मेहनत ,आत्मविश्वास और लगन से दीपिका ने खुद को निखारा और और जब बड़े लेवल पर खेलने का मोका मिला तो अपनी प्रतिभा से सबको हेरान कर दिया |

बनी करोड़पति (Become Multimillionaire)

आज दीपिका करोड़पति है , उनका परिवार भी बहुत संपन्न है और अभी जल्द ही झारखण्ड सर्कार ने उन्हें निशुल्क घर देने की घोषणा की है | कम उम्र में बुलंदियों को चुने वाली दीपिका का जीवन आज के युवाओ के लिए प्रेरणादायक है |
आज कल देखने को मिलता है की लोग बहुत जल्दी हताश हो जाते है , बहुत जल्दी हार मान लेते है , चाहे वो कोई स्टूडेंट हो जिसे नोकरी नहीं मिल पा रही हो या बिजनेसमैन हो जिसका बिजनिस फ़ैल हो गया हो | मित्रो हमें जरुरत हा संघर्ष की , संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है लेकिन आज हर कोई बिना संघर्ष रुपी पहली सीढ़ी चढ़े सफल हो जाना चाहता है | सच बात तो यह है की लोग सफल लोगो की सफलता को देखते है और उनके संघर्ष को भूल जाते है | अगर आपको भी अमीर बनना है ,आपको भी सफल बनना है तो सफल हो चुके लोगो की तरह ही संघर्ष और कड़ी मेहनत करनी होगी |


एक सलाह आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए (Tips To Improve Self Confidence)- जब भी आप कभी परेशान हो तो अपनी परेशानी एक नोटबुक में लिखे फिर उस पर विचार करे की कैसे इस परेशानी को हल किया जा सकता है उसके बाद उस हल को भी नोटबुक में जरुर लिखे , फिर देखना अआप क्खुद ही अपनी परेशानी को हल कर लेंगे ये science Proved है | इसके लावा जब भी आपको किसी काम से डर लगे चाहे वो कोई इंटरव्यू हो या कोई दूसरा काम , तो अपने मन में सोचे की ज्यादा से ज्यादा क्या बुरा होगा , मुझे इंटरव्यू में सेलेक्ट नहीं करेंगे या में असफल हो जाऊंगा , बस यही होगा ना तो डर किस बात का | हर सुबह एक नई दिशा , एक नई उमंग लेकर आती है , फिर उठिए और तब तक मेहनत करो जब तक सफल न हो जाओ |
Read More
pro kabaddipro kabaddi 2016pro kabaddi livepro kabaddi schedulepro kabaddi live score