Sunday 31 May 2015

ऐसे बने सोशल मिडिया मास्टर

Posted by- radiateashok
ऐसे बने सोशल मिडिया मास्टर

सोशल मिडिया में हर समय टॉप पर बने रहना काफी मुश्किल है | अगर आपके पस एक से ज्यादा अकाउंट है तो उन्हें हैंडल करना और भी मुश्किल है | जानते है की किस तरह खुद को सोशल मिडिया मास्टर बनाया जाये |

मैनेज करे मल्टीप्ल अकाउंटस्

आज कई लोगो के पास मल्टीप्ल सोशल मिडिया अकाउंटस् है | एक ऐसी चीज को अलग – अलग नेटवर्क पर पोस्ट करने में काफी समय लगता है | इसके लिए आपको अलग – अलग साइट्स पर जाकर साइन इन करना पड़ता है | कुछ नेटवर्क्स आपको अपने साथ में दुसरे नेटवर्क से भी जुड़ने की इजाजत देते है | उधारण के तौर पर फेसबुक से आप ट्वीटर से कनेक्ट हो सकते है | ट्वीटर आपको फेसबुक से जुड़ने की इजाजत देता  है |


Everypost

इंटरकनेक्ट तरीका तभी अच्छी तरह काम करता है , जब आप फेसबुक और ट्विटर से जुड़े हो | अगर आप दुसरे सोशल नेटवर्क जैसे गूगल प्लस ,pintrest ,linkedin , और टम्बलर इस्तेमाल करते है तो आपको एक ऐसे टूल की जरुरत पड़ेगी , जो इन सभी पर एक साथ पोस्ट कर सके | इसके लिए आप everypost (http://everypost .me) इस्तेमाल कर सकते है यह 9.99 डॉलर प्रति माह में आपको सर्विस देता  है

Buffer

यह टूल multiple सोशल नेटवर्क्स पर पोस्ट्स को शिडयूल करने में मददगार है | इसका फ्री अकाउंट आपको हर नेटवर्क के एक प्रोफाइल से जुड़ने का मोका देता है | ज्यादातर यूजर के लिए यह पर्याप्त होता है | वह फेसबुक , ट्विटर , लिंक्डइन ,और pintrest के साथ काम करता है | आप हर नेटवर्क पर दस पोस्ट कर सकते है आप image अटेच कर सकते है ,लिंक को अपने आप छोटा कर सकते है और इ-मेल से पोस्ट कर सकते है  |

फेसबुक

एक फ्री ब्राउज़र एक्सटेंशन f.b.(fluff busting) purity फेसबुक से हर तरह की समस्याएं खत्म कर देता है | अगर आप फेसबुक पर लगातार कैंडी क्रश invites ,अनजानी ज्योतिषी राय और नॉन सेंस updates से परेशान है तो  यह आपकी काफी मदद कर सकता है  | यह firefox क्रोम ,सफारी ,ओपेरा और  maxthon वेब  ब्राउज़र पर फ्री और compitible है | इसमें कई तरह के उपयोगी फीचर्स है , जो सिर्फ वही देखने में मदद करते है , जो आप पसंद करते है  |

Nutshellmail


अगर आप सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जाल में पूरी तरह से फंस चुके है और दिनभर में कई बार इन साइट्स पर जाकर updates चेक करते है तो इस सर्विस से राहत मिल सकती है यह फ्री डायजेस्ट ई मेल भेजती है | उधारण के तोर पर फेसबुक के  लिए यह नई फ्रेंड रिक्वेस्ट , बर्थडे रिमाइंडर , स्टेटस अपडेट और फोटोज के बारे मे जानकारी देगी | ट्विटर के लिए यह आपको बताएगी की किसने आपको फॉलो किया और किसने अनफोलो |
Read More

Friday 29 May 2015

क्रेडिट कार्ड का यूज ऐसे करे

Posted by- radiateashok
क्रेडिट कार्ड का यूज ऐसे करे

यंगस्टर्स हो या अन्य लोग क्रेडिट कार्ड तकरीबन आजकल सभी यूज करते है क्योंकि इससे कैश के झंझट से छुटकारा मिल जाता है ,लेकिन क्रेडिट कार्ड का यूज करते समय कुछ सावधानियां बरतने की भी जरुरत होती है |  आज हम आपको बताएंगे ये सावधानियां –
खरीददारी पर करे पूरा भुगतान



आप जो भी सामान खरीदते है उसका पूरा भुगतान करे | अगर अधूरी रकम का भुगतान करेंगे तो बाकि बची रकम पर आपको ब्याज देना पड़ेगा और एक तरह से इस पर ब्याज लगने का चक्र चल जायेगा जब तक की आप पूरी बकाया रकम का एकमुश्त भुगतान न कर दे | ऐसे में महीने का जो भी बिल आये पुरे का भुगतान करे | पूरा भुगतान नहीं करने पर नकारात्मक छवि भी बनती है |
क्यों करे क्रेडिट कार्ड का यूज

लोग अकसर यह सोचते है की उनके पास क्रेडिट कार्ड है तो एटीएम कार्ड का यूज क्यों करे | कई बार तो ऐसा भी होता है की अगर बैंक अकाउंट में प्रयाप्त कैश होने पर भी आप क्रेडिट कार्ड का यूज करते है तो आपको कैश निकालने के लिए  फीस देनी होती है  ऐसे में जहाँ तक हो क्रेडिट कार्ड से कैश नहीं निकालें |
इनका रखे ध्यान

रूम किराया , कर्ज एवं अन्य भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं करे | जब आप शोपिंग करते है तो उसमे कई कैशबैक ऑफर होता है और कई में आपको शॉपिंग करने पर आपको पॉइंट्स रिवार्ड्स किये जाते है जो आपके लिए फायदेमंद है | लेकिन रूम किराया , कर्ज , यात्रा भाड़ा आदि के भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते है तो वहां से कुछ भी वापस नहीं मिलेगा | इसलिए इन जगहों पर क्रेडिट कार्ड का यूज नहीं करे |

विदेशी भुगतान से बचे


क्रेडिट कार्ड से भुगतान करना तो आसान लगता है लेकिन बाद में कर्ज चुकाना मुश्किल हो जाता है | कई क्रेडिट कार्ड्स पर विदेशो में लगने वाले चार्ज नाममात्र लगते है , लेकिन वास्तव में वे बहुत अधिक होते है | वहां क्रेडिट कार्ड के स्थान पर वहां की स्थानीय करेंसी में भुगतान करना ज्यादा सही रहेगा |  

Read More

Thursday 28 May 2015

गाय का अर्थशास्त्र

Posted by- radiateashok
गाय का अर्थशास्त्र




हमारी संस्कृति में गाय की पूजा की जाती थी ,क्योकि वह धर्म , अर्थ , काम ,और मोक्ष चारो पुरुषार्थो की पूर्ति में मददगार थी  | सामलाती चारागाहों में चराई करके गाय गोबर का उत्पादन करती थी जिससे भूमि का स्वास्थ्य बना रहता था | यह धर्म हुआ | गाय दूध देती थी और बैल पैदा करती थी | बैल से खेती की जाती थी |  यह अर्थ हुआ |  गाय के दूध में सालिड नान फैट की मात्रा ज्यादा रहती है | यह मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए विशेषकर बुद्धि के विकास के लिए लाभदायक होता है | गाय का दूध पिने से लोगो का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता था |यह काम हुआ | गाय के स्पर्श से मनुष्य का भगवान से संपर्क बनता है | यह मोक्ष हुआ | गाय से चारो पुरुषार्थो को हासिल करने में मदद मिलती थी | पिछली राजग सरकार ने गोरक्षा के लिए आयोग बनाया था | अपनी रिपोर्ट में आयोग ने कहा था की हमारी संस्कृति में गोरक्षण अंधविश्वास के कारण नहीं, बल्कि गाय की उपयोगिता के कारण किया जाता था | पिछले 50 वर्सो में गाय के अर्थसास्त्र में मोलिक परिवर्तन हो गया है सामलाती चारागाह प्राय लुप्त हो गए है | पूर्व में इन चरागाहों से गाय अपना पेट भरकर आती थी | उसे अतिरिक्त भोजन नहीं देना पड़ता था | घास को वह दूध और गोबर में परिवर्तित कर देती थी | गाय के गोबर से खाद बनाई जाती थी, जो खेत की उर्वक्ता को बनाये रखती थी | बीते समय में सामलाती चारागाहों पर बाहुबलियों ने कब्ज़ा कर लिया है | फलस्वरूप गाय को चराने के लिए घास उपलब्ध नहीं है | अब गाय केवल भूसे पर आश्रित हो गई है | चारागाह के अभाव में गोबर का उत्पादन कम हो रहा है | उपलब्ध गोबर खेत की उर्वक्ता को बनाये रखने के लिए पर्याप्त नहीं है | अतः किसानो को रासायनिक फर्टिलाइजर का सहारा लेना पड़ रहा है | गाय को पालने की अनिवार्यता समाप्त हो गई है | साथ – साथ ट्रेक्टर ने बेलो का सफाया कर दिया है | शहरो में तमाम रोजगार उत्पन होने के कारण गांव से पलायन हुआ है | गावं में श्रमिक उपलब्ध नहीं है | बच्चो की शिक्षा पर जोर देने से इनके द्वारा भी चराई नहीं कराई जा रही है | फलस्वरूप गाय को चराई के लिए ले जाना कठिन हो गया है | गाय को चरना पसंद है | भेंस की प्रकति भिन्न है | उसे चरने के लिए नहीं ले जाना होता है | इसके अलावा भेंस के दूध में फैट ज्यादा होता है , जो उपभोक्ता को पसंद है | गाय की नर संतान यानि बछड़े का वध करने पर कई राज्यों में प्रतिबन्ध है | ये बछड़े किसान के लिए तनिक भी उपयोगी नहीं है | भेंस की नर संतान का वध करना वर्जित नहीं है | इन अनेक कारणों से किसान भेंस को ज्यादा पसंद कर रहा है और गाय की संख्या कम होती जा रही है धर्म , अर्थ , काम और मोक्ष की चोकड़ी में अर्थ बिदक गया है | गाय से भूमि का सरक्षण हो, बच्चो की बुद्धि बढे| महाराजा रणजीत सिंह ने गोवध पर प्रतिबन्ध लगाया तो किसान की आर्थिकी को भी संभाला | उस समय लोग स्वाद के लालच में गोमांस खाना चाहते थे | 

Read More

ऐसे करे फाइल ट्रान्सफर

Posted by- radiateashok
ऐसे करे फाइल ट्रान्सफर

स्मार्ट फोन के ज़माने में अपने काम के लिए हमें कंप्यूटर से मोबाइल में आये दिन फाइल ट्रांसफर करनी होती है | और उसके लिए जरुरी होता है की जहा पर भी जाते है u s b केबल साथ लेकर जाते है , लेकिन कभी ऐसा हो की आप usb केबल अपने साथ ले जाना भूल गए तो ऐसे में क्या करेंगे आप |


आज में आप को एक ऐसा आसान तरीका बताऊंगा जिससे यह काम आप बिना usb केबल के भी कर सकते है |
अगर आप एंड्राइड फ़ोन यूज़ लेते है अपने फ़ोन में एंड्राइड नाम की एप्लीकेशन डाउनलोड करे जिसकी मदद से आप उसी नेटवर्क में बिना किसी झंझट के बड़ी फाइल आसानी से ट्रान्सफर कर सकते है |
जाने कुछ स्टेप्स :

·       सबसे पहले अपने एंड्राइड फोन में गूगल प्ले स्टोर ओपन करे और उसमे एंड्राइड एप्लीकेशन सर्च करे |

·       एप्लीकेशन के इनस्टॉल बटन पर क्लिक करने के बाद एक्सेप्ट बटन पर क्लिक करे | फ़ोन  में एप्लीकेशन इनस्टॉल होने लगेगी |

·       एप्लीकेशन इंस्टाल होने के बाद में इसे ओपन करे | आपको सामने साइन इन , साइन अप के साथ ही स्किप का बटन दिखेगा | आप चाहे तो अपना अकाउंट एप्लीकेशन में बना सकते है या इसे स्किप कर सकते है
·       एप्लीकेशन ओपन करने के बाद आपके सामने एक वेब एड्रेस आएगा |
·       कंप्यूटर में वेब एड्रेस डालने के बाद फ़ोन की स्क्रीन और कंप्यूटर की स्क्रीन में एक्सेप्ट का आप्शन आएगा , आप उस पर क्लिक करे |

·       इससे कंप्यूटर में फ़ोन का सारा व्यू ओपन हो जायेगा | अब आप अपने कंप्यूटर में बने फ़ोन आइकॉन की मदद से फ़ोन एक्सेस कर सकते है , चाहे तो फ़ोन का कैमरा कंप्यूटर में ही ओपन  भी कर सकते है |

·       एप्लीकेशन की मदद से फ़ोन का डेटा कंप्यूटर में डायरेक्ट भेज सकते है , साथ ही एप्लीकेशन की थीम भी बदल सकते है |



Read More

Tuesday 26 May 2015

जान सकते है किसी का भी ई-मेल एड्रेस

Posted by- radiateashok
जान सकते है किसी का भी ई-मेल एड्रेस

क्या आपने कभी ऐसी स्थति का सामना किया है , जिसमे आपको किसी कंपनी के कोई खास एंप्लाई से संपर्क करना जरुरी हो ओर आप उसके साथ वार्तालाप न कर सके | ऐसी स्थति में यदि आपको उसका ई – मेल पता मिल जाये , तो आपका काम आसान हो सकता है | अब इन्टरनेट पर ऐसी वेबसाइट भी मोजूद है ,जो आपको वांछित व्यक्ति का ई –मेल पता उपलब्ध करा देती है | ये वेबसाइट एक खास तरह के एलगोरिदम पर काम करती है और उसी आधार पर आपको संभावित मेल पता उपलब्ध कराती है | आप इन मेल पतों में से आपना वांछित ई –मेल पता सर्च कर सकते है और उस व्यक्ति से ई मेल के जरिये संपर्क कर सकते है | ये काम बहुत ही आसान है आईये जानते है यह काम कैसे होगा |

नाम और कंपनी से यु खोजे किसी व्यक्ति का ईमेल पता -

इसके लिए सबसे पहले आप निचे दिए गए वेबपेज को ओपन कीजिये –http://thrust.io/mail

यहाँ आपको जिस व्यक्ति का ई-मेल पता सर्च करना हो ,तो उसका नाम और संभावित डोमेन भरना होगा और इसके बाद जैसे ही आप फाइंड इट लिंक पर क्लिक करेंगे ,ये आपको संभावित मेल पता दे देगा इस वेबटूल को इस्तेमाल करना आसान है और यह मेल पतों के रिजल्ट को क्लिकेबल फॉर्मेट में लाता है | जैसे ही आप इस पर क्लिक करते है ,तो यह सीधे ही मेल के कंपोज़ आप्शन को ऑन कर देता है , जिससे आप समय गवाए बिना ही सम्बंधित व्यक्ति को ई – मेल भेज सकते है | और उससे आसानी से बातचीत कर सकते है | 

Read More

Monday 25 May 2015

सफलता की सीख

Posted by- radiateashok
सफलता की सीख

आज के  दोर में सफल होने के लिए आप किसी पर भी निर्भर नहीं रह सकते | आपको अपना कँरियर खुद डिजाईन करना होगा | इसके लिए यह  पता होना जरुरी है की किन खूबियों की बदोलत सफलता मिल सकती है | जानते  है इन खूबियों के बारे में |
भविष्य को पहचाने

अमेजँन के फाउन्डर जेफ़ बेजास कहते है की आपको दुनिया पर हमेशा नजर रखनी होगी और पता करना होगा की यह किस तरफ जा रही है | अगर आप दुनिया के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे तो आपको अपने जीवन में सफलता जरुर मिलेगी


खुद का विशलेषण करे

snepdeal के सह संस्थापक कुणाल बहल कहते है की आप अपने जीवन के निर्माता खुद है | इसलिए खुद से सवाल करे की आप क्या करना चाहते है और किस काम में बेस्ट है | अगर आपको खुद की खूबियों के बारे में पता लग जाता है तो सफल होने में देर नहीं लगती | इसलिए पहले खुद को पहचाने |
नया सीखते रहे

फेसबुक के फाउन्डर मार्क जुकरबर्ग मंदारिन भाषा तेजी से बोल लेते है | मार्क कहते है की दुनिया तेजी से बदल रही है | इसलिए आपको अपने अंदर नई खूबियाँ पैदा करनी चाहिये | इसके लिए नई चीजें सिखने के प्रति उत्सुक रहना चाहिये | नई चीजे सिखने से आपके आत्मविश्वास में भी इजाफा होता है |
अनिश्चतता के साथ जीना सीखे


इनफ़ोसिस के सीईओ विशाल सिक्का कहते है की अनिश्चतता से घबराकर कई इंसान नए कदम उठाना बंद कर देते है | सफलता पाने वाला व्यक्ति कभी भी अनिश्चतता से नही घबराता | कैरियर में सफलता की लिए आपको नई जिम्मेदारियां लेने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिये | इससे आपको अनुभव मिलता है  जो भविष्य में काफी काम आता है | 

Read More

Sunday 24 May 2015

सफलता के है 5 मंत्र

Posted by- radiateashok
सफलता के है 5 मंत्र

बिजनेस में सफलता का कोई बंधा बंधाया सूत्र नहीं होता लेकिन सफल होने वाले लोगो में कुछ सूत्र निश्चित तोर पर देखने को मिलते है | ये सूत्र उनके व्यवहार,दिनचर्या और कामकाज के तरीको से सम्बंधित होते है | इन सूत्रों को अपनाकर आप भी बिजनेस में अपनी सफलता के लिए एक मजबूत आधार को सुनिश्चित कर सकते है और आगे बढ़ सकते है|

1 खुद की आलोचना

सफलता जब ही मिलेगी जब आप कमियों को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हो | इसके लिए अपने आलोचक खुद बने |
2 विफलता से सीख

जीवन में आगे बढ़ने से वे लोग डरते है, जिन्हें विफलता का डर सालता है | विफलता से डरे बिना प्रयास करते चले |
             विफलता से डरे बिना प्रयास, रिस्क उठाने की क्षमता और संतुलित 
                    रहते हुए लगातार अच्छा करने का संकल्प सफलता के मूल मंत्र है |
3 तारीफ का बहाव

सफलता का जादू सिर चढ़ जाये तो इन्सान आगे बेहतरी के प्रयास छोड़ देता है, इसलिए तारीफों के बहाव में भी संतुलन बनाये रखे |

4 हक़ न समझे

बिजनेस में किसी भी चीज को सदा रहने वाला न माने | जरुरी नहीं की आज जो आपके ग्राहक वफादार है, वे कल भी रहे | व्यापार में हमेशा उलटफेर होती रहती है |

5 एकला चलो  रे


टीम लीडर का सबको साथ लेकर चलना अच्छा है लेकिन मुस्किल परिस्थियों में आगे बढ़कर अकेले फैसला करना भी सीखे |  क्योकि कुछ काम ऐसे भी होते है | जिनको कभी कभी अकेले करना पड़ता है  |                           
Read More

Friday 22 May 2015

तिन खास सीख

Posted by- radiateashok
तिन खास सीख


एक राजा ने अपने तीनो बेटो को बुलाया और कहा – हमारे राज्य में कोई नाशपति का पेड़ नहीं है | तुम लोग चार –चार माह के अन्तराल पर जाओ और इस पेड़ के बारे में पूरी जानकारी लेकर आओ |  तीनो राजकुमार चार – चार माह के अंतर पर चले गए | जब तीनो लोट आये तो राजा ने उन्हें दरबार में बुलाकर नाशपति के पेड़ का वर्णन करने को कहा | पहला राजकुमार बोला – पिताजी, वह पेड़ एकदम टेढ़ा - मेढ़ा और सुखा हुआ था | तभी दूसरा राजकुमार बोला – नहीं – नहीं, वह बिलकुल हरा - भरा था | कमी बस सिर्फ इतनी थी की उस पर कोई फल नहीं लगा था | तीसरा राजकुमार बोला - भैया लगता है आप कोइ गलत पेड़ देख आये है क्योकि मेने देखा की नाशपति का पेड़ फलो से लदा पड़ा था | तब राजा ने कहा – तुम तीनो सही कह रहे हो | दरअसल तुम अलग - अलग मोसमो में इस पेड़ को देखकर आये हो, इसलिए इसकी अलग – अलग पहचान बता रहे हो | इसमें तिन बाते छिपी है – पहली, किसी चीज की पूरी जानकारी चाहिये तो उसे लम्बे समय तक देखो, दूसरी, जब हर मोसम एक जैसा नहीं रहता तो हर वक़्त भी एक जैसा नहीं रहता, धेर्य रखे | तीसरी यह की अपनी बात पर अड़े मत रहो, खुले दिमाग से दुसरो की बात भी सुनो |


मंत्र : जरुरी नहीं जो चीजे आज ख़राब है, वे कल भी ख़राब ही होगी |

                      Read This:- इनसे बचकर रहना !
Read More

Thursday 21 May 2015

इनसे बचकर रहना !

Posted by- radiateashok
इनसे बचकर रहना !

जाने ऐसी चीजे जो सफल व्यक्ति कभी नहीं करते |

किसी को बीच में नहीं टोके

अगर आप सही मायनो में सफल होना चाहते है तो लोगो को बीच में टोकना बंद कर दे | लोगो की बातों को ध्यान से सुने | सफल लोगो को यह तो पता होता है की वे क्या सोचते है | इसलिए वे अपनी बात रखने के बजाय दुसरो को सुनते है ताकि पता लगे की दुसरे क्या सोचते है |

सख्ती से मना करना सीखे 

सफल लोगो को पता होता है कि मना किस तरह से किया जाता है | वे हर बात में हां कहकर खुद को फंसाते नहीं है | वे जानते है की उनकी जरूरते क्या है और इसलिए वे फालतू जिम्मेदारिया नहीं लेते है |

देर से शुरुआत न करे

सफल लोग जल्दी उठकर जरुरी काम निपटाते है | पुरे दिन की प्लानिंग करते है | वे किसी मीटिंग में देरी से नहीं पहुचते है |

भावनाओ पर काबू रखे

ऐसे लोग सबके कामो पर फोकस करने के बजाय अपने कामो का ध्यान रखते है | गलती पर वे भावनाओ पर काबू रखते है |

अतीत को हावी न होने दे

सफल लोग कभी भी अपने अतीत को खुद पर हावी नहीं होने देते | उन्हें अतीत में गलतिय की हैं , तो उनसे सबक लेते है | वे अतीत से खुद को परिभाषित नहीं होने देते|

बनावटी न बने 

सफल व्यक्ति दुसरो को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करते | वे जैसे है ,वैसे बने रहते है | वे कभी बनावटी नहीं बनते |

समय की कमी का रोना न रोये

हम सबको सबको बराबर समय मिला है | यह हम पर है की इसका कैसे इस्तेमाल करते है |

गाँसिप से बचे

जो दुसरो के बारे में गाँसिप करता है वह आपके बारे में भी गाँसिप करेगा | सफल लोग खुलकर बात रखते है | दुसरो की चर्चा में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए |

         Read This:- कोरा कागज



Read More
pro kabaddipro kabaddi 2016pro kabaddi livepro kabaddi schedulepro kabaddi live score