Wednesday 5 August 2015

आत्मविश्वास , कैसे बनी एक ऑटो चलाने वाले की बेटी करोड़पति

Posted by- radiateashok
आत्मविश्वास , कैसे बनी एक ऑटो चलाने वाले की बेटी करोड़पति

सपने देखना बहुत जरुरी है , जो लोग सपने देखते है उन्ही लोगो के सपने पुरे होते है – A.P.J. Abdul kalam ,अमीर बनने के लिए ये जरुरी नहीं की आप के पास बहुत बड़ी डिग्री हो या आप इंजीनियर या डॉक्टर ही हो | सफलता पाने के लिए केवल दो ही चीज की जरुरत होती है और वो ही “Telent” और आत्मविश्वास (self Confidence), फिर चाहे वो किसी भी छेत्र में हो , चाहे पढाई में हो या खेल में | अगर आपके अंदर कोई ऐसा टेलेंट है जिसमे आप निपुण है तो आपसे आपकी मंजिल ज्यादा दूर नहीं है |



रांची की रहने वाली दीपिका कुमारी की आज देस विदेशों में अलग ही पहचान है , भारत की मशहूर तीरंदाज दीपिका कुमारी को 31 मई 2015 को तीरंदाजी विश्व कप में कांस्य पदक मिला है ,जो अपने आप में विलक्षण उपलब्धि है | इससे पहले भी वो कई बार रजत पदक जित चुकी है और वर्ल्डकप में अपनी क्षमता का लोहा मनवा चुकी है |
संघर्ष के दिन  

दीपिका का जन्म 13 जून 1994 को झारखण्ड की राजधानी रांची में हुआ था | उनका परिवार बहुत गरीब था , उनके पिता एक ऑटो चालक थे | बचपन से ही दीपिका को तीरंदाजी का शोक था , वो बांस के धनुष बाण बनाकर तीरंदाजी किया करती थी | अपनी क्षमता को निखारने के लिए एक बार एक छोटी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसकी फीस 10 रूपए थी | पिताजी के पास उन दिनों 10 रूपए भी बेटी को देने के लिए नहीं थे , इतनी ज्यादा गरीबी थी | फिर भी दीपिका ने हार नहीं मानी वो जंगल में जाकर आम के फल पर निशाना लगाया करती थी | लगातार कड़ी मेहनत ,आत्मविश्वास और लगन से दीपिका ने खुद को निखारा और और जब बड़े लेवल पर खेलने का मोका मिला तो अपनी प्रतिभा से सबको हेरान कर दिया |

बनी करोड़पति (Become Multimillionaire)

आज दीपिका करोड़पति है , उनका परिवार भी बहुत संपन्न है और अभी जल्द ही झारखण्ड सर्कार ने उन्हें निशुल्क घर देने की घोषणा की है | कम उम्र में बुलंदियों को चुने वाली दीपिका का जीवन आज के युवाओ के लिए प्रेरणादायक है |
आज कल देखने को मिलता है की लोग बहुत जल्दी हताश हो जाते है , बहुत जल्दी हार मान लेते है , चाहे वो कोई स्टूडेंट हो जिसे नोकरी नहीं मिल पा रही हो या बिजनेसमैन हो जिसका बिजनिस फ़ैल हो गया हो | मित्रो हमें जरुरत हा संघर्ष की , संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है लेकिन आज हर कोई बिना संघर्ष रुपी पहली सीढ़ी चढ़े सफल हो जाना चाहता है | सच बात तो यह है की लोग सफल लोगो की सफलता को देखते है और उनके संघर्ष को भूल जाते है | अगर आपको भी अमीर बनना है ,आपको भी सफल बनना है तो सफल हो चुके लोगो की तरह ही संघर्ष और कड़ी मेहनत करनी होगी |


एक सलाह आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए (Tips To Improve Self Confidence)- जब भी आप कभी परेशान हो तो अपनी परेशानी एक नोटबुक में लिखे फिर उस पर विचार करे की कैसे इस परेशानी को हल किया जा सकता है उसके बाद उस हल को भी नोटबुक में जरुर लिखे , फिर देखना अआप क्खुद ही अपनी परेशानी को हल कर लेंगे ये science Proved है | इसके लावा जब भी आपको किसी काम से डर लगे चाहे वो कोई इंटरव्यू हो या कोई दूसरा काम , तो अपने मन में सोचे की ज्यादा से ज्यादा क्या बुरा होगा , मुझे इंटरव्यू में सेलेक्ट नहीं करेंगे या में असफल हो जाऊंगा , बस यही होगा ना तो डर किस बात का | हर सुबह एक नई दिशा , एक नई उमंग लेकर आती है , फिर उठिए और तब तक मेहनत करो जब तक सफल न हो जाओ |

0 comments:

Post a Comment

pro kabaddipro kabaddi 2016pro kabaddi livepro kabaddi schedulepro kabaddi live score