Tuesday 9 June 2015

गहराई से जिएं तो पल में सदियाँ जी सकते है

Posted by- radiateashok
गहराई से जिएं तो पल में सदियाँ जी सकते है

ऐसे जियो जैसे मशाल दोनों तरफ से जले | एक क्षण का प्रज्वलित  जीवन सो साल तक धुआं – धुआं सुलगते रहने से बेहतर है  | 

कभी खुद की जिंदगी का भी आत्मावलोकन किया है ? हमारी 70 प्रतिशत जिंदगी यूँ ही छुट जाती है | हम सिर्फ 30 प्रतिशत जिंदगी जीते है इतनी सम्भावनाये होती है , इतना विकास हो सकता है लेकिन उसके सारे बिज अंकुरित हुए बिना ही रह जाते है |

हाल ही मुझे whatsapp पर किसी ने एक सन्देश भेजा , जिसे पढ़कर में सोचने पर मजबूर हो गया | शायद आपने भी पढ़ा होगा लेकिन एक मनोरंजक खबर की तरह | थोड़ी गहराई से देखे तो ये सिर्फ पढ़ने की बात नहीं है , उस पर अमल करने की बात है | हमारी जिन्दगी का सच उसमे बयां किया हुआ है | सन्देश उस बारे में था की हम जिन उपकरणों का ऊपयोग करते है , जिन व्यक्तियों के साथ जीते है और जो जिंदगी जीते है उसमे से कितना प्रतिशत काम में लाते है और कितना व्यर्थ हो जाता है |
लोग नए से नया फ़ोन चाहते है , कंपनियां नए – नए उत्पाद निकालती रहती है और नए के लालच में और कुछ फैसन की दोड़ में लोग उस पर टूट पड़ते है | कुछ दिनों पहले एक नया एंड्राइड फ़ोन बाजार में आया था तो एक ही दिन में उसे 41 लाख लोगो ने बुक करा लिया | उसे खरीदने में जो जोश होता है वह उसका उपयोग करने में नहीं होता | उसे लेने के बाद उसमे जो सारे apps या सुविधाए होती है उनमे से लोग सिर्फ 30 प्रतिशत फंक्शन का उपयोग करते है | बाकि जिन apps के लोग पैसे चुकाते है वे उनके किसी काम के नहीं होते | महँगी कार की 70 प्रतिशत गति का उपयोग नहीं हो पाता | कार में स्पीडोमीटर पर 200 लिखा होगा लेकिन कभी किसी ने 200 किमी की रफ़्तार से कार चलाई है ? आपकी अलमारी तरह – तरह के कपड़ो से भरी होती है लेकिन पूरी अलमारी के 70 प्रतिशत कपडे कभी पहने नहीं जाते | जब पहननने का मोका आता है तो लोग वही गिने चुने कपडे पहनते है क्योकि वह आसानी से हाथ आते है | मनुष्य आदत से चलता है क्योकि मनुष्य का मस्तिष्क एक यन्त्र है |
जिएं जी भर कर

हमारे जो व्यक्तिगत सम्बन्ध होते है उनका भी हम पूरा –पूरा उपयोग नहीं कर पाते | उम्र भर साथ रहने के बावजूद हम अपने करीबी व्यक्ति को नहीं जान पाते | पति –पत्नी का भी एक दुसरे के साथ रहने का एक ढांचा होता है | सालो साल उसी तरह की, वही बाते किये चले जाते है |  आखिर में वह सम्बन्ध उबाऊ हो जाता है | हर व्यक्ति के कई अनदेखे पहलु होते है जिनका हमें बिलकुल पता नहीं होता | हमारे संबंधो में कोई नवीनता नहीं रहती | नवीनता आती है आकस्मिक स्थतियो के पैदा होने से , कुछ नया करने से | जो आज तक कभी नहीं किया वह अचानक करने का मोका आये तो पता चलता है की मुझमे यह भी कुशलता है | कहते है अलबर्ट आइन्स्टीन जैसा जीनियस भी अपने पुरे मस्तिस्क के सिर्फ 15 प्रतिशत हिस्से का इस्तेमाल करता था | बाकी 85 फीसदी फालतू पड़ा रहता था | यदि दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली वैज्ञानिक का यह हाल है तो हमारी क्या ओकात ? हम जिसे बुद्धिमान कहते है वह भी 4.5 प्रतिशत से अधिक मस्तिष्क का उपयोग नहीं करता होगा | यह हमारी जिन्दगी की सच्चाई है इसी अनुपात को बड़ा करे और समूची जिंदगी पर फैलाये तो निष्कर्ष यह होगा की कुल मिलाकर हमारी 70 प्रतिशत जिंदगी यु ही छुट जाती है हम सिर्फ 30 प्रतीशत जिंदगी जीते है इतनी संभावनाए होती है , इतना विकास हो सकता है लेकिन उसके सारे बिज अंकुरित हुए बिना ही रह जाते है |
ओशो कहते है , ऐसे जियो जैसे मशाल दोनों तरफ से जले ,भभक उठे | एक क्षण का प्रज्वलित जीवन सो साल तक धुआं – धुआं सुलगते रहने से बेहतर है  | 
अधिकतर लोग सुलगते है , भभकते नहीं | हम 100  प्रतिशत कैसे जिए ताकि मरते समय क्रत्क्रत्य होकर मरे | सबसे पहले अपने लिए समय निकाले |

जीने का दायरा बढ़ाये

पूरी जिंदगी की कमाई का 70 फीसदी दुसरो के उपयोग के लिए और अनावश्यक चीजो पर खर्च किया जाता है आप जरा चुपचाप बैठकर देखिये , कितना पैसा घर में आता है और उसमे कितना व्यक्तिगत तोर पर आपके शोक के लिए खर्च होता है ? व्यक्ति के भीतर जितने भी गुण होते है | उनमे से 70 प्रतिशत गुणों का उपयोग नहीं हो पाता | रोजमर्रा के कामकाज में इतना समय और उर्जा चली जाती है की जो खास गुण होते है उन्हें उभरने का मोका ही नहीं मिलता | हमारे जीने का दायरा बहुत छोटा और बहुत सतही होता है | उसमे नए नए अभियानों और नए अनुभवों की कोई गुंजाइश नहीं होती | यदि कोई स्त्री या पुरुष कंप्यूटर इंजिनियर है तो उसका काम उसकी इतनी उर्जा चूस लेता है की यदि उसमे गाने या बजने का कोशल होने के बावजुद उसे विकशित करने का मोका ही नहीं मिलता  हो सकता है किसी में अच्छा खिलाडी बनने के गुण हो लेकिन उसको अभ्यास करने के लिए न माहोल मिलता है ,न समय |



0 comments:

Post a Comment

pro kabaddipro kabaddi 2016pro kabaddi livepro kabaddi schedulepro kabaddi live score